Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आयुष्मान भव’ अभियान ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान किया जाएगा शुरू : Mansukh Mandaviya

September 11, 2023

‘आयुष्मान भव’ अभियान ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान किया जाएगा शुरू : Mansukh Mandaviya
नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि अंतिम छोर पर स्थित लोगों सहित प्रत्येक वांछित लाभार्थी तक बेहतर तरीके से स्वास्थ्य योजनाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति 13 सितंबर को एक अभियान शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान 13 सितंबर को शुरू किया जाएगा, लेकिन इसको 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होने वाले ‘सेवा पखवाड़े’ के दौरान पेश किया जाएगा। मांडविया ने कहा कि पखवाड़े के दौरान स्वास्थ सेवाओं तक पहुंच और जागरूकता को बढ़ाने के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान कई कार्यक्रम की योजना बनाई गई है जिसका समापन दो अक्टूबर को होगा।
मंत्री ने कहा कि अंत्योदय दृष्टिकोण के अनुरूप हर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सभी के लिए स्वास्थ्य के लक्षय़ को हासिल करने के लिहाज से बहुत अहम है। आयुष्मान भव अभियान के तहत कई कार्यक्रम शामिल हैं जिसके अंतर्गत आयुष्मान आपके द्वार3, आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा आदि आते हैं। आयुष्मान आपके द्वार3 का मकसद शेष पात्र लाभाíथयों को आयुष्मान कार्ड वितरित करना है। आयुष्मान मेले के तहत एबी-एचडब्ल्यूसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)के स्तर पर साप्ताहिक स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा।
आुष्मान सभा के तहत गांव और वार्ड स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं और सेवाओं के बारे में सभा आयोजित की जाएगी। मांडविया ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाए जाएंगे और 60,000 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इच्छुक नागरिकों की प्रतिबद्धताओं को पंजीकृत करने के लिए सेवा पखवाड़ा के दौरान एक ऑनलाइन अंग दान प्रतिबद्धता पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें