Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में लगेंगे आयुष्मान मेले

September 11, 2023

देशभर में लगेंगे आयुष्मान मेले

नई दिल्लीः सरकार ने बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए देशभर में आयुष्मान मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘आयुष्मान भव’ अभियान के अंतर्गत देशभर में एक लाख 17 हजार स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों पर आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों की जांच की जाएगी और उनकी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंड स्तर के अस्पताल और चिकित्सा महाविद्यालय अपने अपने परिसरों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेंगे। इस दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस गांव के सभी निवासी ‘आयुष्मान भारत’ के लाभार्थी होंगे और वह कुष्ठरोग और टीबी से मुक्त होगा तो उसे ‘आयुष्मान गांव’ घोषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें