कुरुक्षेत्र। आयुष्मान योजना के तहत भुगतान नहीं मिलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इलाज बंद करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वे 4 जून रात यानी कि 5 जून सुबह से आयुष्मान योजना में इलाज बंद कर देंगे।
8 महीने से नहीं मिला पिछला बकाया
आईएमए के पूर्व प्रधान डा. सुरेंद्र मेहता के नर्सिंग होम में IMA की बैठक हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि 8 माह से आयुष्मान योजना में इलाज देने वाले अस्पतालों का बकाया नहीं दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि जिले के निजी अस्पतालों को 45 करोड़ रुपये बकाया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र मेहता ने कहा कि फरवरी 2025 में सरकार के साथ आइएमए का एमओयू-OMU हुआ था, जिसमें 15 दिन के अंदर-अंदर आयुष्मान योजना में इलाज देने वाले मरीजों का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। मगर ऐसा नहीं हो रहा।
अप्रैल में था भुगतान का आश्वासन
उन्होंने कहा कि इस योजना में वर्ष 2024 के बाद जब चिरायु कार्ड बने, उसके समस्या शुरू हुई, जब एक बड़ी संख्या में लोगों के कार्ड बना दिए। सरकार ने फरवरी में आश्वासन दिया था कि अप्रैल तक पेमेंट आ जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। अब जनवरी 2026 से निजी अस्पताल संचालकों की भुगतान बकाया है। वे चाहते हैं कि सरकार के साथ चलें। मगर इसके लिए विशेष तौर पर चिकित्सक लगाएं। चार की रात को या पांच की सुबह से मरीज लेने बंद करने पड़ेंगे। इस दौरान अग्रवाल नर्सिंग होम से डॉ. अमन अग्रवाल, नंन लाल अस्पताल से डा. अंशुल ग्रोवर, श्रीबालाजी आरोग्यम अस्पताल से डा. अनुराग कौशल, मेहता नर्सिंग होम से डा. सुरेंद्र मेहता, डॉ. प्रियंका गुप्ता मौजूद रहे।
Also Read :

