Site icon Dainik Savera Times

बंगलादेश : पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप तय

ढाका : बंगलादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण द्वारा मानवता के विरुद्ध अपराध के एक मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ वीरवार को औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल्ला अल मामून के खिलाफ पिछले साल जुलाई-अगस्त में छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों को दबाने के उनके प्रयासों के लिए मानवता के विरुद्ध अपराध का मुकद्दमा चलाने का आदेश दिया है। मामून ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए याचिका दायर की है। तीनों में से केवल मामून जेल में हैं। बाकी 2 आरोपियों – हसीना और खान – की अनुपस्थिति में मुकद्दमा चलेगा। पिछले वर्ष अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद हसीना 5 अगस्त को भारत चली गई थीं।

ये भी पढ़ें :- हाई BP को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Exit mobile version