Site icon Dainik Savera Times

डिटेंशन सेंटर से भागे 3 बांग्लादेशी नागरिक, दो महिलाएं शामिल

Bangladeshi citizens escaped

Bangladeshi citizens escaped

Bangladeshi citizens escaped : झारखंड के हजारीबाग जिला मुख्यालय स्थित जेपी सेंट्रल जेल स्थित डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। फरार बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में विभिन्न जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। फरार बांग्लादेशी नागरिकों के नाम रीना खान उर्फ ​​फिना देवी, नजमुल और निपाह अख्तर खुशी हैं। तीनों शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह फरार हुए, लेकिन यह जानकारी अब सामने आई है।

अधिकारियों ने किया सेंटर का निरीक्षण-
घटना की जानकारी मिलने पर हजारीबाग के उपायुक्त खुद जांच के लिए डिटेंशन सेंटर पहुंचे। कई अन्य वरीय अधिकारियों ने भी सेंटर का निरीक्षण किया है। सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों से घटना के बारे में पूछताछ की गई है सजा पूरी होने के बाद इन्हें अलग-अलग तिथियों पर हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में रखा गया।

बांग्लादेश की सरकार ने नहीं दिया जवाब-
रीना खान को 4 फरवरी 2022 को यहां लाया गया, जबकि अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को 1 मार्च 2025 को यहां लाया गया। तीनों पहले राज्य की अलग-अलग जेलों में बंद थे। इन्हें वापस बांग्लादेश भेजने के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन वहां की सरकार की ओर से इस दिशा में कोई जवाब नहीं मिला।

पहले भी भाग चुके है बांग्लादेशी-
हालांकि पुलिस ने इन तीनों का ब्योरा और फोटो जारी कर अलग-अलग जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 8 मार्च 2021 को हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार डिटेंशन सेंटर से दो बांग्लादेशी भाग निकले थे। इनके नाम मोहम्मद जावेद उर्फ ​​नूर और मोहम्मद जाहिद हुसैन थे। दोनों खिड़की की सलाखें तोड़कर भागने में सफल रहे। 13 सितंबर 2021 को इसी सेंटर से म्यांमार का नागरिक मोहम्मद अब्दुल्ला भी भाग निकला था।

Exit mobile version