Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द ही निपटा लें बैंको के जरूरी काम, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

November 13, 2024

जल्द ही निपटा लें बैंको के जरूरी काम, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Closed : गुरु नानक जयंती का पर्व भारत समेत दुनिया के कई देशों में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शुक्रवार यानी 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती के अवसर पर भारत के कई राज्यों में छुट्टी होती है। बात अगर इस दिन छुट्टी की करें तो इस दिन कई जगह अवकाश होता है। भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर अनुसार इस दिन कई राज्यों में बैंकों की भी छुट्टी होती है। अगर आपको 15 नवंबर के दिन किसी काम से बैंक जाना हैं तो पहले चेक कर लें कि कहीं आपके राज्य में बैंक की छुट्टी तो नहीं है।

इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद-
गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के कई राज्यों में बैंकों बंद रहेंगे। इस मौके इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे : पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, श्रीनगर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश

अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो बैंक से सम्बन्धित काम 14 नवंबर को ही निपटा में या फिर अगले हफ्ते का इंतजार करें।

इस तरह जारी रख सकते है सर्विस-
15 तारीख को बैंक भले बंद रहेंगे लेकिन बैंकिंग से जुड़ी ऑनलाइन सर्विस जारी रहेंगी। इनमें ATM सर्विस और ऑनलाइन बैंकिंग शामिल हैं। इन दोनों सर्विस का इस्तेमाल हम हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे कर सकते हैं।

UPI Service : ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए आज के समय UPI काफी पॉपुलर है। Paytm , G-Pay , PhonePe आदि के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

Online Banking : पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और बिलों का पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

ATM Service : यदि कैश की आवश्यकता पड़ जाए तो किसी भी ATM पर जाकर वहां से कैश निकाला जा सकता है।

इन दिनों बंद रहते है बैंक?
सभी बैंकों की छुट्टी महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को होती है। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश पर भी बैंक बंद रहते हैं। कई बार चुनाव या किसी दूसरे विशेष कारण की वजह से भी छुट्टी हो जाती है। हालांकि इसके बारे में रिजर्व बैंक समय से पहले ही जानकारी दे देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें