Bank Holiday: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। क्रिसमस के मौके पर देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बैंकिंग सेवाएं लंबे ब्रेक पर जा रही हैं। लगातार छुट्टियों के कारण आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी इन तीन राज्यों में पूरे पांच दिन तक किसी भी सरकारी या निजी बैंक का काउंटर नहीं खुलेगा। क्रिसमस से जुड़ी छुट्टियों और वीकेंड के चलते यह स्थिति बनी है।
इन राज्यों में बैंक बंद रहने की वजहें इस प्रकार हैं:
24 दिसंबर: क्रिसमस ईव
25 दिसंबर: क्रिसमस
26 दिसंबर: क्रिसमस सेलिब्रेशन
27 दिसंबर: दूसरा शनिवार
28 दिसंबर: रविवार
लगातार इन छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी।
कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद
बैंक बंद रहने के दौरान सभी ब्रांच आधारित सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इनमें कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य काउंटर सेवाएं शामिल हैं। खासतौर पर बुजुर्गों और ऑफलाइन बैंकिंग पर निर्भर लोगों को अधिक दिक्कत हो सकती है।
Watch Video- नए साल पर श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर कड़ी सुरक्षा, पर्यटकों पर फोकस
डिजिटल बैंकिंग से मिलेगी राहत
हालांकि ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम के जरिए लेनदेन किया जा सकेगा। बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से होते रहेंगे। हालांकि, कुछ इलाकों में एटीएम में नकदी खत्म होने की स्थिति में परेशानी हो सकती है।
25 दिसंबर को पूरे देश में बैंक बंद
क्रिसमस के कारण 25 दिसंबर को पूरे भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन किसी भी राज्य में ब्रांच से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें।
पहले से करें प्लानिंग
लगातार छुट्टियों को देखते हुए बेहतर होगा कि कैश, चेक और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरे कर लिए जाएं, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो।
मेष: दिन शुभ रहेगा...