Site icon Dainik Savera Times

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली मैनेजर की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Bank of Baroda Recruitment 2025 : बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रबंधक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। संगठन की ओर से निकाली गई इस भर्ती अभियान के तहत 400 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2025 तय की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपना पंजीकरण कर लें। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध Career लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन लिंक मिलेगा।
4. अब पंजीकरण करें और खाते में लॉगिन करें।
5. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
7. पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 850 रुपये + भुगतान गेटवे शुल्क
एससी, एसटी, दिव्यांगजन, महिला एवं पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क: 175 रुपये + भुगतान गेटवे शुल्क

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:

1. शॉर्टलिस्टिंग
2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) अथवा किसी अन्य चयन पद्धति के आधार पर।
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा साक्षात्कार/चयन प्रक्रिया के लिए न्यूनतम अर्हक अंक निर्धारित किए जाएंगे।

Exit mobile version