Site icon Dainik Savera Times

Bank Holiday: लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किन राज्यों में रहेगी छुट्टी

Good Friday Bank Holiday

Good Friday Bank Holiday

Bank Holiday: अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों की जानकारी जरूर ले। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज 27 नवंबर 2026 को कर्नाटक में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं, महीने का चौथा शनिवार और रविवार होने के कारण अगले दो दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर को कर्नाटक में क्यों बंद हैं बैंक?

27 नवंबर, शुक्रवार को कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश रखा गया है। यह दिन कर्नाटक के प्रसिद्ध संत, कवि और समाज सुधारक श्री कनकदास की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

कनकदास 16वीं शताब्दी के महान संत थे। उन्होंने कन्नड़ भाषा में कई भक्ति रचनाएं लिखीं और समाज में फैली जातिगत असमानता तथा भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए कर्नाटक सरकार इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करती है।

RBI ने भी इस अवसर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक अवकाश की सूची में शामिल किया है। इसके चलते राज्य के सरकारी और निजी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।

लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाओं पर रहेगा असर

कर्नाटक में 27 से 29 नवंबर तक लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इसकी वजह अलग-अलग है:

27 नवंबर, शुक्रवार: कनकदास जयंती के कारण कर्नाटक में बैंक बंद।
28 नवंबर, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद।
29 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 27 नवंबर की छुट्टी केवल कर्नाटक के लिए है। अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें…

बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी डिजिटल सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेनदेन किया जा सकता है।

इसके अलावा NEFT, RTGS और IMPS जैसी सेवाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ग्राहक ATM से नकदी निकालने, खाते का बैलेंस चेक करने, बिजली-पानी के बिल जमा करने और मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Exit mobile version