Bank Holidays : अगर आप आने वाले सप्ताह में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले नवंबर महीने की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। 23 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा।
23 नवंबर: मेघालय में बैंक रहेंगे बंद
सोमवार, 23 नवंबर को मेघालय में सेंग कुट स्नेम (Seng Kut Snem) पर्व के अवसर पर बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी। यह राज्य का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव है। इसके चलते शिलॉन्ग सहित मेघालय के संबंधित क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर कई राज्यों में छुट्टी
मंगलवार, 24 नवंबर को बैंकिंग छुट्टियों के लिहाज से अहम दिन रहेगा। गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के अवसर पर RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
इस दिन जिन प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें आइजोल, मुंबई, भोपाल, भुवनेश्वर,चंडीगढ़, हैदराबाद,जयपुर, जम्मू, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर,
नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर शामिल हैं।
27 नवंबर: कनकदास जयंती पर कर्नाटक में बैंक बंद
शुक्रवार, 27 नवंबर को कनकदास जयंती के अवसर पर कर्नाटक में बैंक शाखाओं की छुट्टी रहेगी। बेंगलुरु समेत राज्य के संबंधित क्षेत्रों में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा। हालांकि, इस तारीख पर अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
28 नवंबर: चौथे शनिवार के कारण देशभर में छुट्टी
शनिवार, 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए इस दिन पूरे देश में बैंक शाखाओं में कोई नियमित कामकाज नहीं होगा।
ये भी पढ़ें…
29 नवंबर: रविवार को भी बंद रहेंगे बैंक
रविवार, 29 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर की बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस तरह लगातार दो दिन यानी 28 और 29 नवंबर को ग्राहकों को बैंक शाखाओं में जाकर काम करवाने की सुविधा नहीं मिलेगी।

