Site icon Dainik Savera Times

बच्चों को दी जाने वाली इन दवाओं पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, बड़े पैमाने पर हो रहा था इस्तेमाल

Banned Medicines : बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने कुछ दवाओं पर रोक लगा दी है जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पवार खांसी के इलाज के लिए किया जा रहा था। इन दवाओं को बनाने वाली कंपनियों को सरकार ने स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखने का भी निर्देश दिया है। बैन की गई दवाओं में कुछ वेरिएंट ग्लेनमार्क एलेक्स के है, हेलियन की टी-मिनिक, मैक्सट्रा और एस्कोरिल फ्लू ड्रॉप्स शामिल है।

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है की लेबल और पैकेज के साथ-साथ प्रचार में भी इस बात का उल्लेख करें की ‘फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन’ का उपयोग 4 साल से कम उम्र के बच्चों में न किया जाए तो वह अपना काम जारी रख सकते है।

बता दें की बैन किया गया फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन आम इस्तेमाल होने वाला फार्मूला है जो एलर्जी और सर्दी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं और सिरप में पाया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार DTAB द्वारा फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन की जांच और सिफारिश के बाद ये फैसला लिया गया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है की सरकार इस बात से संतुष्ट है कि देश में मानव उपयोग के लिए दवा की मैन्यूफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन को प्रतिबंधित करना जनहित में आवश्यक है।

Exit mobile version