Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम में 10 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा गोलियां जब्त की गईं, दो लोग गिरफ्तार

October 31, 2024

असम में 10 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा गोलियां जब्त की गईं, दो लोग गिरफ्तार

असम। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मणिपुर के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 करोड़ रुपये की कीमत की ‘याबा’ गोलियां बरामद की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार शाम को दिलई तिनियाली इलाके में नियमित जांच के दौरान ये मादक पदार्थ जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं।

अधिकारी ने बताया, ‘हमारी टीम ने एक वाहन की तलाशी के दौरान एक गुप्त ‘चैंबर’ में रखी गई ‘याबा’ गोलियों के 25 बंडल बरामद किए।’ उन्होंने बताया कि इनमें 50,000 गोलियां हैं, जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि वाहन में सवार मणिपुर के एक युगल को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें