
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध पर हुए क्रूज हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इस घटना में हुई बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रूज नाव के अंदर यात्री आराम से बैठे हुए हैं, तभी अचानक नाव में पानी घुसने लगता है। कुछ ही सेकंड में माहौल बदल जाता है, जहां पहले लोग हंस रहे थे, वहीं अचानक चीख-पुकार मच जाती है।
तेजी से पानी भरने के कारण नाव बुरी तरह हिलने लगती है और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि नाव डूबने के बाद ही क्रूज के कर्मचारी घबराकर लाइफ जैकेट निकालते हुए दिखते हैं। कई यात्रियों के पास लाइफ जैकेट नहीं थी, जिससे वे घबराकर किसी तरह जैकेट पाने की कोशिश करते नजर आए।
बचे हुए यात्रियों का आरोप है कि इस हादसे में सुरक्षा नियमों का बिल्कुल पालन नहीं किया गया। अंतर्देशीय पोत अधिनियम, 2021 अनुसार, हर यात्री को यात्रा शुरू होने से पहले लाइफ जैकेट देना और उसे सही तरीके से पहनाना जरूरी होता है, लेकिन शुरुआती जांच में इस नियम का उल्लंघन सामने आया है।
बरगी डैम में क्रूज के भीतर पानी भरने का यह वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। #Jabalpur #BargiDam #TourismSafety #MP pic.twitter.com/puUXoQZt6b
— Chandani Sahu (@Chandanijk) May 1, 2026
बताया जा रहा है कि इस क्रूज में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जबकि केवल 29 यात्रियों के लिए ही टिकट जारी किए गए थे। यानी नाव में जरूरत से ज्यादा लोग बैठे थे। इसके अलावा, भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही खराब मौसम और तूफान की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हवा की रफ्तार लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना जताई गई थी, फिर भी क्रूज को पानी में जाने की अनुमति दे दी गई।
इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। तीन बच्चों सहित चार लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...