Site icon Dainik Savera Times

बस्ती: मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को कप्तानगंज थाने में खंड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले सहायक अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।पुलिस सूत्रों ने यहां बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कहा है कि सहिजनपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया गया है जो निंदनीय है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सहायक अध्यापक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 214/ 23, 505 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version