Site icon Dainik Savera Times

बस्ती : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ‘घटिया’ उपहार देने के आरोपों की जांच के आदेश

group marriage

group marriage

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को कथित तौर पर घटिया उपहार और नकली आभूषण देने के आरोपों की जांच के आदेश दिये गये है।
अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
बस्ती में मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह’ के तहत 543 गरीब लड़कियों की शादी कराई गई। आरोप है कि इस अवसर पर सरकार द्वारा दिये गए उपहारों की गुणवत्ता खराब थी।
मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उपहार के रूप में कथित तौर पर घटिया सामान बांटे जाने के कारण अव्यवस्था फैल गई और वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए।

543 वंचित वर्ग की लड़कियों की हुई शादी
इस समारोह में 543 वंचित वर्ग की लड़कियों की शादी हुई, लेकिन शिकायतें सामने आईं कि दुल्हनों को नकली पायल समेत नकली आभूषण और खराब गुणवत्ता के घरेलू इस्तेमाल के सामान जैसे कुकर, लिपस्टिक, शीशा, बर्तन और साड़ियां जैसे दिए गए।
विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई दुल्हनों के परिजनों ने भी घटिया उपहारों के खिलाफ आपत्ति जताई।

पूरे प्रकरण की जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
योजना के तहत सरकार की तरफ से नवदंपति को उपहार और 51 हजार जीवन यापन के लिए मिलते है। उपहार में आभूषण, आईएसआई मार्क प्रेशर कुकर, श्रृंगार के समान, साड़ी जिसकी लंबाई 5 मीटर से कम न हो, सहित अन्य सामान दिए जाते है।
जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता से शिकायत मिलले पर कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की तथा उपहारों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया।

Exit mobile version