Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पत्नी की इस शर्मसार हरकत की वजह से पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

October 11, 2023

पत्नी की इस शर्मसार हरकत की वजह से पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा-वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले एक अमेरिकी नागरिक की मंगलवार को संदिग्ध हालात में 22वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह ग्रेटर नोएडा-वेस्ट में अपनी भारतीय वकील पत्नी के साथ रहता था। वह एक एनजीओ में काम करता था।घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे के आसपास की है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम, पुलिस अधिकारी और अन्य जांच अधिकारी मामले की तह तक जाने में जुटे हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, शाम समय करीब 7.40 बजे थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत महागुन माय वुड्स सोसाइटी के सिक्योरिटी मैनेजर नवीन कुमार ने थाने को सूचना दी कि महागुन माय वुड्स सोसाइटी में रहने वाले एंथोनी क्रिस्टोफर उम्र करीब 45 वर्ष, जो एनजीओ में काम करते थे और अमेरिका के रहने वाले थे, ने 22वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। उनकी पत्नी सैल्युटीना जो भारतीय नागरिक हैं, दोनों महागुन माय वुड्स सोसाइटी में किराए पर रह रहे थे।

सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर आला अधिकारी और थाने की टीम रवाना हुई। मौके पर एफएसएल टीम व अन्य उच्च अधिकारी मौजूद हैं। मृतक की पत्नी पेशे से वकील हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें