Site icon Dainik Savera Times

दिवाली से पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देश वासियों को मिल सकती

नई दिल्लीः (आकाश द्विवेदी)। दिवाली से पहले देश को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इस ट्रेन का 16 कोच वाला पहला स्लीपर बीईएमएल की फैक्ट्री से निकलकर ट्रायल पर जाएगा। अगले दो महीनों में इस ट्रेन के तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए जाएंगे। डेढ़ साल के परिचालन के बाद, इस दो प्रोटोटाइप के आधार पर इस ट्रेन की सीरीज उत्पादन शुरू होगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया आम यात्रियों के लिए राजधानी एक्सप्रेस के आसपास होगा, जिससे यह सुविधा व्यापक रूप से सुलभ हो सकेगी।

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बीईएमएल की बैंगलोर स्थित फैक्ट्री में कोच का निरीक्षण किया और इसके साथ ही बीईएमएल की नई इकाई की नींव रखी, जिससे भविष्य में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का तेजी से निर्माण किया जा सके। यह ट्रेन न केवल यात्रियों के लिए बल्कि लोको पायलट, खान-पान सेवाएं देने वाले कर्मियों और बेड रोल सेवाओं के लिए भी सुविधाएं प्रदान करेगी। बीईएमएल से कोच निकल कर आईसीएफ को भेजा जायगा जहाँ से ट्रायल की प्रकिया शुरू होंगी

Exit mobile version