Site icon Dainik Savera Times

राष्ट्रपति मुर्मू के शिमला आगमन से पूर्व जिला प्रशासन ने कसी कमर, माल रोड पर की गई रिहर्सल

शिमला (गजेंद्र): राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शिमला आगमन से पूर्व जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। राष्ट्रपति के काफिले की शिमला के माल रोड पर रिहर्सल की गई। आम लोगों को राष्ट्रपति के तीन दिवसीय शिमला दौरे से कोई परेशानी ना हो इसे लेकर जिला प्रशासन पूर्वाभ्यास कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल दोपहर बाद शिमला पहुंचेगी। 19 तारीख को शिमला के समर हिल स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। जिसके बाद वह 21 अप्रैल को वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

Exit mobile version