Site icon Dainik Savera Times

Breaking: बंगाल की CM Mamata Banerjee के सिर पर लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के सिर पर चोट लगी है। चोट लगने से वे लहूलुहान हो गईं। जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी अपने घर के परिसर में टहल रही थीं तभी वे गिर गईं। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। फिलहाल उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल (TMC) ने सोशल मीडिया एक्स पर ममता के माथे पर चोट लगने की तस्वीर शेयर की है। उनके सिर से खून निकल रहा है।

Exit mobile version