Site icon Dainik Savera Times

Bengal: CM सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कोलाघाट में उतारा गया

Bengal: CM Suvendu Adhikari's helicopter makes emergency landing

Bengal: CM Suvendu Adhikari's helicopter makes emergency landing

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार, 11 अगस्त को खराब मौसम के कारण एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दमदम से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में मौसम खराब होने के बाद पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में एक खुले मैदान में उतार दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से केशपुर के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था।

खराब मौसम के कारण लिया गया फैसला

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर को किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि खराब मौसम और सुरक्षा को देखते हुए एहतियात के तौर पर उतारा गया। पायलट ने परिस्थितियों को देखते हुए कोलाघाट में सुरक्षित जगह पर लैंडिंग कराने का फैसला लिया। हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी आगे की यात्रा सड़क मार्ग से पूरी की।

 

पहले ‘हर घर तिरंगा’ रैली को दिखाई थी हरी झंडी

इससे पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाई थी। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस अभियान के तहत राज्यभर में 15 अगस्त से पहले करीब 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने मेयो रोड से विक्टोरिया मेमोरियल तक तिरंगा रैली का नेतृत्व भी किया था। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के जरिए लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और उसके साथ सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Exit mobile version