Bengal SIR Hearing LIVE: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका की सुनवाई के लिए उपस्थित होंगी। ममता बनर्जी, जो स्वयं एक प्रशिक्षित वकील हैं, लंबे समय से SIR अभियान का विरोध कर रही हैं और चाहती हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची उसी समय के अनुसार तैयार की जाए।
ममता बनर्जी ने कोर्ट से मांगी है परमिशन
ममता ने Appear in Person की परमिशन और Argue करने की परमिशन सुप्रीम कोर्ट से मांगी है।
कोर्ट में पेश होंगे वरिष्ठ वकील श्याम दीवान
ममता बनर्जी की ओर से सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान सुप्रीम कोर्ट में दलील पेश करेंगे। इसके अलावा, ममता बनर्जी भी कोर्ट रूम में मौजूद रहेंगी और आवश्यकतानुसार खुद भी दलील रखेंगी।
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जताया समर्थन
SIR प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा,”मैं ममता बनर्जी के प्रयासों के साथ हूं। वह कानूनी लड़ाई डटकर लड़ रही हैं। अगर भाजपा की मनमानी जारी रही, तो हम भी आवश्यक कदम उठाएंगे महाभियोग प्रस्ताव के माध्यम से या किसी अन्य कानूनी प्रक्रिया से।”
ये भी पढ़ें: शरीर में खुजली किस विटामिन की कमी से होती है? तुरंत राहत पाने के लिए करें ये उपाय
प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि SIR प्रक्रिया कई राज्यों में एकतरफा तरीके से लागू की गई है, जिसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए उचित नहीं माना जा रहा।

