Site icon Dainik Savera Times

बेंगलुरु नगर निकाय की आवारा कुत्तों को चिकन चावल खिलाने की योजना

बेंगलुरु: देशभर में कुत्तों के बढ़ते हमलों के बीच वृहद बेंगलुरु महानगरपालिका (बीबीएमपी) ने शहर के सभी 8 जोन में लगभग 4,000 आवारा कुत्ताें को ‘चिकन’ और चावल खिलाने का निर्णय लिया है, जिसकी अनुमानित लागत 2.8 लाख रुपए होगी। बीबीएमपी के निविदा दस्तावेज के अनुसार, नगर निकाय प्रत्येक जोन में लगभग 440 कुत्तों को भोजन देने की योजना बना रहा है। इसमें बताया गया है कि प्रतिदिन सुबह लगभग 11 बजे निर्धारित स्थलों पर लगभग 750 कैलोरी वाला 400 ग्राम चिकन और चावल परोसा जाएगा। नगर निकाय के इस अभूतपूर्व कदम को लेकर बेंगलुरु वासियों की मिली जुली प्रतिक्रिया है।

ये भी देखें :- इस क्रिकेटर ने छोड़ी कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला

Exit mobile version