
Best places for Travel: अगर आपकी सैलरी 30 हजार रुपये महीना है और आप सोचते हैं कि ट्रैवलिंग सिर्फ अमीरों के लिए है, तो अब ये सोच बदलने का वक्त आ गया है। भारत में ऐसी कई खूबसूरत और किफायती जगहें हैं, जहां आप सिर्फ 5000 रुपये में शानदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। बस थोड़ा प्लानिंग और समझदारी से खर्च करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी लो-बजट डेस्टिनेशन जहां आप सुकून भरा वक्त बिता सकते हैं।
1. ऋषिकेश, उत्तराखंड
दिल्ली और उत्तर भारत के लोगों के लिए ऋषिकेश एक परफेक्ट वीकेंड डेस्टिनेशन है। यहां बस या ट्रेन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। ठहरने के लिए सस्ते धर्मशालाओं और हॉस्टल्स की सुविधा 300 से 500 रुपये प्रति रात में मिल जाती है। लक्ष्मण झूला, गंगा आरती और बीटल्स आश्रम जैसी जगहें शांति और रोमांच दोनों का अनुभव कराती हैं।
2. कसोल, हिमाचल प्रदेश
अगर आप पहाड़ों और नेचर के दीवाने हैं, तो कसोल आपके लिए बेस्ट जगह है। दिल्ली से वोल्वो बस का किराया लगभग 1000 से 1200 रुपये तक है। यहां सस्ते होमस्टे और कैफे मिल जाते हैं। पार्वती घाटी की खूबसूरती और नदी किनारे का सुकून इस ट्रिप को यादगार बना देता है। तीन दिन का पूरा ट्रिप आराम से 5000 रुपये में हो सकता है।
3. वाराणसी, उत्तर प्रदेश
आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम वाराणसी एक बेहद सस्ता और खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां के घाट, गंगा आरती और गलियों का खाना हर यात्री के दिल को छू जाता है। सस्ते लॉज 400 रुपये प्रतिदिन में मिल जाते हैं और लोकल खाना भी किफायती है।
4. पांडिचेरी, तमिलनाडु
दक्षिण भारत में रहने वालों के लिए पांडिचेरी एक परफेक्ट बीच डेस्टिनेशन है। ट्रेन से सफर सस्ता पड़ता है और शहर को घूमने के लिए बाइक रेंट पर आसानी से मिल जाती है। फ्रेंच आर्किटेक्चर और शांत समुद्र तट यहां का मुख्य आकर्षण हैं। 2 से 3 दिन का ट्रिप 5000 रुपये से कम में संभव है।
5. पुरी और भुवनेश्वर, ओडिशा
पुरी का समुद्र तट और जगन्नाथ मंदिर इस जगह को खास बनाते हैं। यहां ठहरने और खाने-पीने की चीजें बहुत सस्ती हैं। लोकल बसों और शेयर कैब से सफर करना बेहद आसान है।
6. कोडाईकनाल, तमिलनाडु
दक्षिण भारत का यह हिल स्टेशन अपने झीलों, पहाड़ों और ठंडी हवा के लिए मशहूर है। बस या ट्रेन से यहां पहुंचना आसान है और सस्ते होमस्टे भी मिल जाते हैं।
थोड़ी सी समझदारी और सही प्लानिंग से आप कम बजट में भी शानदार छुट्टियां मना सकते हैं। आखिर घूमना किसी लक्जरी से कम नहीं, ये तो जिंदगी जीने का सबसे खूबसूरत तरीका है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...