Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में जापान के जूरी ऑफ़ अपील के चेयरमैन बने झारखंड के भोलानाथ सिंह

April 27, 2023

जूनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 2023 में जापान के जूरी ऑफ़ अपील के चेयरमैन बने झारखंड के भोलानाथ सिंह

जापान के ककमीगहरा में एशिया हॉकी महासंघ के द्वारा 02 से 11जून तक महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित है।हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव एवं एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह को इस प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ़ अपील बनाया गया है। एशिया हॉकी महासंघ ने अध्यक्ष श्री फुमियो ओगुरा ने पत्र के माध्यम से भोलानाथ सिंह को चेयरमैन जूरी ऑफ़ अपील महिला जूनियर एशिया कप के लिए सूचना दी है।

एक छोटे से राज्य झारखंड के भोलानाथ सिंह को एशिया महाद्वीप के लिए आयोजित इस बड़े प्रतियोगिता का चेयरमैन जूरी ऑफ़ अपील बनाना समस्त झारखंड वासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।संभवत झारखंड के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है जब झारखंड वासी किसी खेल प्रशासक को इतने बड़े प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ़ अपील नियुक्त किया गया है।पिछले माह ही भोलानाथ सिंह एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और साथ साथ उन्हे एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक के लिए सम्मानित किया गया था।

अब एक और उपलब्धि मिलने पर उन्हें हॉकी इंडिया के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एवं झारखंड के सीईओ रजनीस कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंर्द्याणी मजूमदार, अशोक कुमार भगत, धर्मेंद्र सिंह,अरविद कुमार तूफानी,अरविंद सिंह,महासचिव विजय शंकर सिंह संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, बीर सिंह मुंडा,विजय प्रताप सनातन,सुरजीत झा,संतोष कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशि कांत प्रसाद सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों और सभी जिला के अध्यक्ष तथा सचिव ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें