Site icon Dainik Savera Times

भोपाल विधानसभा चुनाव: मध्यप्रदेश में दम दिखाएंगे Rahul Gandhi

भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो और सभा करने के साथ ही नीमच और हरदा जिले में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार गांधी दिन में सबसे पहले नीमच जिले के जावद क्षेत्र में चुनावी सभा संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे सभा लेंगे।

राहुल गांधी शाम को भोपाल पहुंचेंगे और पुराने शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र भोपाल उत्तर में रोड शो करेंगे। वे इमामी गेट से काली मंदिर चौराहा तक लगभग पौने दो किलोमीटर क्षेत्र में रोड शो करेंगे। वे इसके बाद भोपाल के ही नरेला विधानसभा क्षेत्र में स्थित अशोका गार्डन पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। राज्य में राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हाल के दिनों में आधा दर्जन से अधिक सभाएं संबोधित कर चुकी हैं।

We are now on WhatsApp. Click to Join

 

Exit mobile version