Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bhopal Global Investors Summit : PM मोदी ने 18 नई नीतियों को लॉन्च किया

February 24, 2025

Bhopal Global Investors Summit : PM मोदी ने 18 नई नीतियों को लॉन्च किया
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट शुरू हो रही है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। सोमवार से पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने कार्यक्रम के समय में परिवर्तन किया है। राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रही है। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में देश-दुनिया के निवेशक हिस्सा ले रहे हैं। एक तरफ जहां जीआईएस का उद्घाटन होना है, वहीं पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने निर्धारित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के हित में परिवर्तन करते हुए एक बार फिर विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी प्रात: पौने दस बजे जीआईएस कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होने वाले थे। विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा होने से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम को 15 मिनट आगे बढ़ाते हुए 10 बजे का कार्यक्रम निर्धारित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह निर्णय विद्यार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुंचने के लिए लिया। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विकास की नई इबारत लिखने का प्रयास है। यह ऐतिहासिक घटना होगी। देशी-विदेशी निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश सरकार अनेक नई नीतियों को लागू कर रही है। निवेशकों को आकर्षक प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ने वाले प्रदेश के रूप में सामने आया है। हमारी आर्थिक प्रगति की दर को और तेज करने के लिए इस तरह के निवेश सम्मेलन आवश्यक हैं। हमने संभाग-संभाग जाकर ऐसी समिट कीं और अब ग्लोबल स्तर पर आए हैं। राज्य में मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने देश में औद्योगिक विकास को नया आयाम दिया है। जीआईएस-2025 इन पहलों को प्रदेश में लागू करने के लिए ठोस मंच प्रदान कर रहा है।
समिट में सहभागिता के लिए 25 हजार से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इनमें 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भोपाल आ रहे हैं। इसमें राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूत शामिल हैं। समिट में व्यापक पैमाने पर भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश ने देश-दुनिया के निवेशकों को आकर्षित किया है। कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और वस्त्र, खनन, सूचना प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊजर्, शहरी विकास, पर्यटन और खाद्य जैसे प्रमुख निवेश क्षेत्र विभिन्न सम्मेलनों के माध्यम से निवेशकों को अनंत संभावनाओं से परिचित कराएंगे।
मेक इन इंडिया में मध्यप्रदेश में मैन्युफैरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित किया जा रहा है। पीथमपुर (इंदौर), मंडीदीप (भोपाल), मालनपुर (ग्वालियर), मेघनगर (झाबुआ) जैसे औद्योगिक हब इस अभियान को गति दे रहे हैं। वहीं स्टार्ट-अप इंडिया इंदौर और भोपाल में आईटी और स्टार्ट-अप हब विकसित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में इनोवेशन और नई तकनीक आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें