Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा : क्रेन के कारण गिरा ब्रिज, पढ़ें पूरी खबर

October 23, 2023

बड़ा हादसा : क्रेन के कारण गिरा ब्रिज, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक मालवाहक ट्रक पर ले जाई जा रही क्रेन की चपेट में आने से एक फुट ओवर ब्रिज आंशिक रूप से ढह गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार देर रात तब हुई जब ट्रक क्रेन को अक्षरधाम मंदिर क्षेत्र से बुराड़ी लेकर जा रहा था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः शहर में मचा हड़कंप, एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जब ट्रक ललिता पार्क के पास पुस्ता रोड पर पहुंचा, तो क्रेन का एक हिस्सा फुट ओवर-ब्रिज से टकरा गया, जिससे वह आंशिक रूप से ढह गया। उन्होंने कहा, कि ‘ट्रक चालक फुट ओवर-ब्रिज की ऊंचाई का आकलन नहीं कर सका। शुक्र है कि न तो पुल पर कोई था और न ही उसके नीचे कोई था । चालक की पहचान नीरज कुमार (28) के रूप में की गयी है।’’ अधिकारी ने बताया कि ट्रक रुकने से पहले, ओवर-ब्रिज के ढह चुके हिस्से को कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया, और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ा हादसा : नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें