Site icon Dainik Savera Times

PM मोदी को अपशब्द कहने वाले पर बड़ा एक्शन: पुलिस ने किया गिरफ्तार, BJP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

दरभंगा/पटना: बिहार के दरभंगा जिले में एक राजनीतिक सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमा गया है। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

घटना दरभंगा के अतरबेल इलाके की है, जहां यूथ कांग्रेस की एक रैली का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में नजर आ रहे इस व्यक्ति की पहचान रिज़वी उर्फ राजा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मंच से बोले गए अपशब्दों से मचा सियासी तूफान

रैली के आयोजक मोहम्मद नौशाद ने सफाई देते हुए कहा कि वह व्यक्ति मंच पर कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। नौशाद ने यह भी दावा किया कि जैसे ही आपत्तिजनक शब्द बोले गए, वहां मौजूद लोगों ने उसे फटकार लगाई। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की विचारधारा का हिस्सा नहीं है।

BJP का आक्रोश, पुलिस से की शिकायत

घटना के विरोध में बीजेपी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दरभंगा कोतवाली पहुंचा और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी का आरोप है कि यह सुनियोजित प्रयास था जिससे प्रधानमंत्री की छवि धूमिल की जा सके।

बिहार मंत्री संजय सरावगी ने कहा, “ये कांग्रेस की गुंडागर्दी है। हम लोग तो शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे लेकिन ये लोग 2005 का जो गुंडागर्दी वाला बिहार था आज उसी बिहार को लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं…2005 का बिहार बनाना चाहते हैं लेकिन ये NDA का बिहार है…”

 

 बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा,

“मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते… हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।”

ये भी देखें: BJP ਦੀ ਮੋਗਾ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪ MLA ਨੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋ ਕਿਵੇਂ ਹੋਏ ਵੱਡੇ ਖ਼ੁਲਾਸੇ?

Exit mobile version