Site icon Dainik Savera Times

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, 2 गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई कस्टम विभाग के एयरपोर्ट कमीश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया है। इन यात्रियों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है। कस्टम विभाग के मुताबिक यह कार्रवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर शुक्रवार को की गई। प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए फ्लाइट नंबर वीजेड-760 से उतरने वाले 2 यात्रियों को रोका।

जब उनके सामान की जांच की तो अधिकारियों को उनके ट्रॉली बैग से 11.78 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। जब्त किए नशीले पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11.78 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स को बड़े ही चालाकी से यात्रियों के चेक-इन किए गए ट्रॉली बैग के अंदर छिपाया गया था। दोनों यात्रियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : तीसरी तिमाही में Nifty 500 कंपनियों की Profit Growth 16%, 8 तिमाहियों में सबसे तेज

Exit mobile version