Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, Facebook के जरिए हनी ट्रैप कर लूटने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

March 29, 2024

नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, Facebook के जरिए हनी ट्रैप कर लूटने वाले गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो फेसबुक के जरिए हनी ट्रैप कर लोगों को फंसा कर उन्हें लूटने का काम किया करता था। पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से धोखाधड़ी से प्राप्त कुल 14,500 रूपए व घटना में इस्तेमाल 6 मोबाइल बरामद हुए हैं।

नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से धोखाधड़ी कर पैसे लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित 4 अभियुक्तों — अभिषेक शर्मा, फिरोज, शशिपाल और शिवानी को गोल चक्कर सैक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने 28 मार्च को थाना सेक्टर-58 पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी फेसबुक पर नागर परी नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी।

लड़की ने उसे 14 मार्च को मिलने के लिये सेक्टर-62 स्थित एक निजी अस्पताल के पास बुलाया था। जब वह लड़की के बताए स्थान पर पंहुचा तो वहां पहले से ही एक लड़की व दो लड़के मिले। उन्होने मुझसे धोखाधड़ी कर मेरा मोबाइल ले लिया तथा तीनों अभियुक्तों ने मुझे मारने का भय दिखाकर ग्राहक सेवा केंन्द्र के खाते में 17,120 रूपए ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद पीड़ित ने सेक्टर-58 पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने भी इलेक्ट्रॉनिक सर्वलिेंस के जरिए आरोपियों का पता लगाया और उनकी गिरफ्तारी हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें