Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजनौर में रिश्वत लेते अकाउंटेंट को रंगे हाथ पकड़ा

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के विजिलेंस सेल की एक टीम ने शुक्रवार को बिजनौर जिले के सदर तहसील के एक अकाउंटेंट सतेन्द्र कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। लेखपाल जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर एक किसान से दस हजार रुपए घुस ले रहा था। इस ने जैसे ही रिश्वत की रकम वसूली, कार्यालय के पास ही मौजूद विजिलेंस सेल की बरेली जिले की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया।

रामतौर नामक जिस व्यक्ति ने रिश्वत दिये, उसने पहले ही विजिलेंस टीम में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की गई। विजिलेंस टीम की अगुवाई निरीक्षक इन्द्र सिंह कर रहे थे।

Exit mobile version