Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET-UG पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने पटना एम्स के तीन छात्रों को हिरासत में लिया

July 18, 2024

NEET-UG पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने पटना एम्स के तीन छात्रों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) प्रश्नपत्र लीक मामले में एम्स पटना के तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जिन छात्रों से पूछताछ की गई है, उनके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि कुमार ने हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के ट्रंक से नीट-यूजी का प्रश्नपत्र चुराया था।

अधिकारियों के मुताबिक, बोकारो निवासी कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने राजू सिंह नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने में कुमार की मदद की थी। सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित है, जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज शेष प्राथमिकी अभ्र्यिथयों के स्थान पर किसी और के परीक्षा देने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रलय के संदर्भ के आधार पर एजेंसी की अपनी प्राथमिकी, नीट-स्नातक 2024 में कथित अनियमितताओं की ‘व्यापक जांच’ से संबंधित है। नीट-यूजी का आयोजन एनटीए द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस साल यह परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिनमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। इस परीक्षा में 23 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें