नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई योजनाओं और भारतीय रेलवे को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क क्षमता में वृद्धि, लागत में कमी और बेहतर यात्री सेवाओं जैसे सुधारों से गुजऱेगा. रेल मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार आने वाले 5 वर्षों में 1000 नई ट्रेनें शुरू करने व 2027 तक बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना बना रही है.
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेलवे में ये परिवर्तन रेलवे को रेल निर्यात में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी बनाने और देश में लागत.कुशल लॉजिस्टिक्स के लिए एक रीढ़ बनाने की दीर्घकालिक दृष्टि का हिस्सा हैं. वैष्णव ने यह भी बताया कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में 35000 किलोमीटर लंबी पटरियाँ जोड़ी है. जो जर्मनी के पूरे नेटवर्क के आकार के बराबर है. उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने अकेले एक वर्ष में 5300 किलोमीटर का नेटवर्क जोड़ा है. उन्होंने कहा कि सालाना 30000 वैगन व 1500 लोकोमोटिव का निर्माण किया जा रहा हैए जो उत्तरी अमेरिका और यूरोप के संयुक्त उत्पादन से भी अधिक है.
इसके अलावा उन्होंने कहा कि रेलवे में निवेश 25000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.52 लाख करोड़ रुपये हो गया हैए जिसमें पीपीपी से 20000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश शामिल है. बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रमुख हाई-स्पीड रेल परियोजना जापानी सहयोग से आगे बढ़ रही है. इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 में चलने की उम्मीद है जबकि इसका व्यावसायिक प्रक्षेपण 2027 में होने का लक्ष्य है.
बुलेट ट्रेन 2027 तक होगी शुरू
रेल मंत्री ने बताया कि भारत की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना जापान के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ रही है। इस हाई-स्पीड ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप 2026 तक परीक्षण ट्रैक पर दौड़ेगा, और इसका व्यावसायिक संचालन 2027 तक शुरू होने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के लिए तकनीकी उन्नति का प्रतीक होगा।
यात्री सुरक्षा बनी सर्वोच्च प्राथमिकता
रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे ने पिछले एक दशक में यात्री सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा सुधार किया है। जहां पहले हर साल औसतन 170 ट्रेन डिरेलमेंट के मामले सामने आते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 30 से भी कम हो गई है। उन्होंने इस सुधार का श्रेय रोज़ाना की सुरक्षा समीक्षा, ट्रैक व सिग्नलिंग सिस्टम के उन्नयन और तकनीकी सुधारों को दिया।
ये भी पढ़ें :- Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के Latest Rates

