Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, बी.बी त्यागी AAP में शामिल

November 4, 2024

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, बी.बी त्यागी AAP में शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और झटका लगा है क्योंकि उसके नेता और नगर निगम के पूर्व पार्षद बी.बी. त्यागी सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। इससे पहले तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने पिछले सप्ताह भाजपा को छोड़कर ‘आप’ का दामन थाम लिया था। दो बार के निगम पार्षद और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष त्यागी ने 2015 में लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। आप के सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी उन्हें लक्ष्मी नगर सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। अभी इस सीट से भाजपा का विधायक है।

त्यागी, पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधायक दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। त्यागी का आप में स्वागत करते हुए सिसोदिया ने कहा कि वह उन्हें जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने वाले नेता के रूप में जानते हैं और उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह का काम करने वालों का स्वागत है। त्यागी ने कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी तथा बिजली की आपूर्ति के क्षेत्र में ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए काम से प्रभावित हैं और अगर कोई लोगों की सेवा करना चाहता है तो यह सबसे बेहतर पार्टी है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें