Site icon Dainik Savera Times

J&K Encounter : जवानों को मिली बड़ी कामयाबीः सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार सुबह सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने एक आतंकवादी को अभी भी घेरा हुआ है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग में कछवान के हलकान गली में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब संयुक्त बल जंगल क्षेत्र में तलाश अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये हैं। उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान अभी जारी है।

इस बीच श्रीनगर के खनयार में भी सुरक्षाबलों ने लश्कर- ए- तैयबा के एक डीविजनल कमांडर व उसके दो अन्य साथियों को मार गिराने के लिए एक अभियान चला रखा है।

Exit mobile version