PM Kisan Yojana News : नए साल 2026 की शुरुआत किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को इस साल लगातार आर्थिक मदद मिलने वाली है। सरकार की तैयारी है कि 2026 में पीएम किसान योजना की तीन किस्तें किसानों के खातों में भेजी जाएं। लेकिन इसके साथ ही सरकार ने एक जरूरी नियम भी लागू किया है, जिसे अगर किसान नजरअंदाज करते हैं तो उनकी किस्त रुक सकती है।
2026 में मिलेंगी पीएम किसान की तीन किस्तें
सरकार के अनुसार, साल 2026 में पीएम किसान योजना के तहत 22वीं किस्त, 23वीं किस्त, 24वीं किस्त जारी की जाएंगी। तीनों किस्तों का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए आएगा।
पीएम किसान योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है।
योजना के मुख्य लाभ
-हर साल कुल 6000 रुपये मिलते हैं
-यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है
-हर किस्त 2000 रुपये की होती है
-पैसा सीधे बैंक खाते में आता है
अब यूनिक Farmer ID जरूरी, नहीं तो किस्त रुक सकती है
सरकार ने पीएम किसान योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए यूनिक Farmer ID होना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि जिन किसानों के पास Farmer ID नहीं होगी, उनकी आने वाली किस्त रोकी जा सकती है।
Farmer ID क्या है?
Farmer ID किसान की डिजिटल पहचान होती है। इसमें किसान से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज होती है, जैसे जमीन का रिकॉर्ड, कौन-सी फसल बोई जाती है, खाद और बीज की जानकारी, पशुपालन का विवरण, किसान की आमदनी से जुड़ा डेटा इससे सरकार को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि योजना का लाभ सही किसान को ही मिले।
Farmer ID के फायदे
Farmer ID बनने से किसानों को कई बड़े फायदे मिलते हैं- खाद और बीज की सब्सिडी सही समय पर मिलती है। फसल बीमा का क्लेम करना आसान हो जाता है। अलग-अलग योजनाओं के लिए बार-बार कागज देने की जरूरत नहीं। भविष्य की सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही आईडी से मिलेगा।
Farmer ID बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
Farmer ID बनवाने के लिए ये कागजात जरूरी हैं, आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जमीन के कागजात (खसरा, जमाबंदी आदि), राशन कार्ड या फैमिली आईडी (जहां जरूरी हो), सरकार गांव-गांव में पंचायत स्तर पर कैंप भी लगा रही है, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
Farmer ID कैसे बनवाएं?
जो किसान ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे यह तरीका अपनाएं—
-अपने राज्य के AgriStack पोर्टल पर जाएं
-आधार नंबर से e-KYC पूरा करें
-जमीन की जानकारी दर्ज करें
-परिवार का विवरण जोड़ें
-जानकारी सही होने पर विभाग जांच करेगा
-जांच पूरी होने के बाद यूनिक Farmer ID जारी कर दी जाएगी
-अगर किसान के खेत अलग-अलग जगह हैं, तो सभी जमीन की जानकारी एक ही आईडी में जोड़नी होगी।
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी?
किसानों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली किस्त कब मिलेगी।
-22वीं किस्त: फरवरी 2026
-23वीं किस्त: जुलाई 2026
-24वीं किस्त: नवंबर 2026
-हालांकि सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन हर चार महीने के अंतर के हिसाब से यही समय माना जा रहा है।
बिना रुकावट पैसा चाहिए तो ये काम जरूर करें
अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान की 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट आपके खाते में आए, तो—Farmer ID जरूर बनवाएं। e-KYC समय पर पूरा करें। बैंक खाते और आधार की जानकारी सही रखें। सरकार का लक्ष्य साफ है कि पैसा सीधे और सही किसान तक पहुंचे। इसलिए समय रहते जरूरी काम पूरा करना ही सबसे समझदारी भरा कदम है।
ये भी पढ़ें: UPI से गलत ID पर कर दी है पेमेंट, तो जानें पैसे वापिस पाने का आसान तरीका

