Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chamoli Glacier Burst : चमोली में बड़ी तबाही, अचानक भरभरा कर गिरा ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे, कई को बाहर निकाला, अन्य की तलाश जारी

February 28, 2025

Chamoli Glacier Burst : चमोली में बड़ी तबाही, अचानक भरभरा कर गिरा ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे, कई को बाहर निकाला, अन्य की तलाश जारी

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst : बद्रीनाथ धाम में दो दिन से हो रही बर्फबारी के कारण शुक्रवार दोपहर को यहां एक बड़ी तबाही मच गई। भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूट गया। इससे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। हालांकि, 16 मजदूरों को बचा लिया गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 10 मजदूरों को निकाल लिया गया है। वहीं, तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अन्य की तलाश जारी है।

इस बीच, BRO (सीमा सड़क संगठन) के अधिशासी अभियंता CR मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद हैं। तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली जिले में माना गांव से आगे ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर फंसे हुए हैं। मौसम खराब होने की वजह से फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरू नहीं हो पाया है। इलाके में लगातार बर्फबारी हो रही है। इस वजह से हेलीकॉप्टर वहां नहीं जा सकता है।जहां पर ग्लेशियर फटा है वह ऐसा इलाका है जो नो नेटवर्क जोन है। सेटेलाइट फोन भी वहां पर काम नहीं कर रहे हैं। हादसे का शिकार हुई टीम के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। हमारी कोशिश है कि सभी को रेस्क्यू किया जा सके। अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। इस बारे में ताजा अपडेट मिलने पर मीडिया को सूचित किया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि ग्लेशियर टूटने का समाचार मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सीमा सड़क संगठन और प्रशासन की टीम घटनास्थल की ओर भेजी गयी हैं। अभी तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं है। भारी बारिश और हिमपात के कारण घटनास्थल से संचार सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। मजदूर सीमा चौकियों तक रसद ले जाने के कार्यों में लगे थे। इनमें से कई श्रमिकों के फंसने की सूचना है। इस घटना में किसी जनहानि की अभी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।

रेस्क्यू में जुटी सेना व आईटीबीपी
सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। तीन मजदूरों को गंभीर हालत में सेना चिकित्सालय भेजा गया है। सेना व आईटीबीपी रेस्क्यू में जुटी है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया दुख

धामी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।’’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें