Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, अब महज 500 रुपए में कर सकेंगे काशी दर्शन

February 16, 2024

यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, अब महज 500 रुपए में कर सकेंगे काशी दर्शन

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अब तीर्थयात्री महज 500 रुपए में पांच धार्मकि स्थलों का दौर कर सकेंगे। सरकार ने कहा कि वो एक ऐसी स्कीम लॉन्च करने जा रही है, जिसके अंतर्गत कोई भी तीर्थयात्री वाराणसी के पांच धार्मकि स्थलों का दौरा महज 500 रुपए की मामूली लागत पर कर सकेंगे। काशी आने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए अब राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए काशी दर्शन स्कीम शुरू करने का फैसला किया है।

इस स्कीम के अनुसार, सरकार की ओर से एक एसी बस की व्यवस्था की जाएगी, जो कि सभी तीर्थयात्रियों को वाराणसी के पांच धार्मकि स्थलों का दौरा करवाएगी, जिसमें काशी विश्वनाथ, काल भैरव, दुर्गा और संकट मोचन मंदिर शामिल हैं। इस यात्र की शुरुआत वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से होगी।

स्टेशन पर भी बुकिंग कराई जा सकती है। यह प्रस्ताव वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्वसिेज के माध्यम से मूर्त रूप लेगा। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने वाराणसी में बड़े पैमाने पर मंदिरों का पुनरुद्धार और जीर्णोद्धार भी किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें