नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत 25 लाख नए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.6 करोड़ हो जाएगी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि सरकार प्रत्येक नए कनेक्शन पर लगभग ₹2,050 खर्च करेगी। इस पैकेज में एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और जरूरी उपकरण साथ में मिलेंगे।
नवरात्र पर महिलाओं के लिए खास तोहफा
पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय महिलाओं के लिए नवरात्र का तोहफा है। उन्होंने लिखा –“प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं का सम्मान देवी दुर्गा की तरह करते हैं। यह कदम माताओं और बहनों को और अधिक सशक्त बनाएगा।”
उज्ज्वला योजना से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आयेगा
मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने गरीब और ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। यह योजना सिर्फ खाना बनाने का साधन नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन का स्रोत है।
जीएसटी सुधार से जनता को राहत
उजाला योजना के साथ-साथ हरदीप पुरी ने जीएसटी सुधारों पर भी बात की। इन सुधारों से देश की GDP में 0.8% तक की बढ़ोतरी संभव है। सोमवार से लागू हुई नई दरों से आम जनता को राहत मिलेगी। कई उपभोग की वस्तुओं पर जीएसटी घटने से निम्न मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को सीधा फायदा होगा।
आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम
पुरी ने कहा कि यह सुधार देश को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ले जाने वाला कदम है। नई व्यवस्था से चीजें सस्ती होंगी, जनता का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...