Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big News: ओला के CEO भाविश अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज! जानें क्या है पूरा मामला

October 20, 2025

Big News: ओला के CEO भाविश अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज! जानें क्या है पूरा मामला

बेंगलुरु: ओला इलेक्ट्रिक में काम करने वाले 38 साल के एक इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया है। मरने वाले की पहचान के. अरविंद के तौर पर हुई है, जो कंपनी में होमोलोगेशन इंजीनियर के पद पर तैनात थे। अपनी जान देने से पहले अरविंद ने 28 पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल और सीनियर ऑफिसर सुब्रत कुमार दास समेत कई लोगों पर मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

अधिकारियों के मुताबिक, अरविंद ने 28 सितंबर को ज़हर खाकर सुसाइड कर लिया था। वह बेंगलुरु के चिक्कलसंद्रा इलाके में रहते थे। जब वह गंभीर हालत में मिले, तो उनके एक दोस्त ने उन्हें तुरंत महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

28 पेज के सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे

1. नोट में अरविंद ने लिखा कि कंपनी उन्हें लगातार मेंटली परेशान कर रही थी।

2. उन्होंने आरोप लगाया कि ओला मैनेजमेंट ने उनकी सैलरी रोक दी थी और उन पर बेवजह दबाव डाल रहा था।

3. नोट में कंपनी के CEO भावेश अग्रवाल और ऑफिसर सुब्रत कुमार दास का नाम साफ-साफ लिखा है।

भाई ने FIR दर्ज कराई, कई सवाल उठे

अरविंद के भाई ने बताया कि भाई की मौत के दो दिन बाद उसके बैंक अकाउंट में ₹17,46,313 जमा हुए।

1. जब वह ओला कंपनी में पैसे के बारे में पूछने गया तो सुब्रत दास ने कोई साफ जवाब नहीं दिया।

2. इसके बाद अरविंद के परिवार ने 6 अक्टूबर को बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई, जिसमें भावेश अग्रवाल और दूसरे अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इस घटना ने कंपनी के कॉर्पोरेट कल्चर पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह मामला देश के टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की हालत पर गंभीर चर्चा का विषय बन गया है।

1. काम का बढ़ता प्रेशर और मेंटल कस्टडी के मामलों में कंपनियों की ज़िम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है।

2. पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

फिलहाल, पुलिस कंपनी के बड़े अधिकारियों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। मृतक के परिवार ने न्याय की मांग करते हुए कहा है – “अरविंद की मौत किसी हादसे का नतीजा नहीं है, यह सिस्टमैटिक हैरेसमेंट का नतीजा है।”

ये भी पढ़ें : Realme का सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें