Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रियों के लिए बड़ी खबर : निर्माण कार्यों के चलते 100 से अधिक रेल गाड़ियां की गई रद्द

September 23, 2023

यात्रियों के लिए बड़ी खबर : निर्माण कार्यों के चलते 100 से अधिक रेल गाड़ियां की गई रद्द

रेलवे की तरफ से विभिन्न मंडलों में स्टेशनों में निर्माण कार्यों के चलते 100 से अधिक रेल गाड़ियों को रद्द किया गया है। 23 सितंबर से रद की गई इन रेल गाड़ियों में से जालंधर और जालंधर कैंट के यात्रियों को प्रभावित करने वाली 22 रेल गाड़ियां भी शामिल हैं। रेल गाड़ियों के रद्द रहने की वजह से यात्रियों को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अक्टूबर के मध्य के बाद ही दोबारा रेल गाड़ियों का संचालन पहले की तरह हो पाएगा। जालंधर कैंट स्टेशन के नवनिर्माण और फुटओवर ब्रिज निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है।

इसके चलते रेलवे की तरफ से जालंधर सिटी से होशियारपुर 0459897, नंगल डैम अमृतसर 14506- 05 को 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी 04653 को 6 अक्टूबर, न्यू जलपाईगुड़ी- अमृतसर 04654 को 4 अक्टूबर तक, ओल्ड दिल्ली- पठानकोट 22429-30 को 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, पठानकोट-जालंधर सिटी 04642 को 3 अक्टूबर, जालंधर सिटी पठानकोट 06949 को 3 अक्तूबर को रद्द कर दिया है। इसी तरह वाराणसी जंक्शन कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड – माडलिंग कार्य के चलते 6 रेलगाड़ियों अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है। इसके तहत पटना- जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 12355 सुपर फास्ट एक्सप्रेस को सितंबर महीने में 23, 26, 30 और अक्टूबर में 3, 7, 10, 14, जम्मूतवी – पटना अर्चना एक्सप्रेस 12356 सुपर फास्ट एक्सप्रेस को सितंबर महीने में 24 और 27,

अक्टूबर में 1, 4, 8, 11, 15 को, टाटा नगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18103 को सितंबर में 25 व 27 और अक्टूबर में 2, 4, 9 और 11, अमृतसर-टाटा नगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18104 को सितंबर में 27 व 29 को, अक्टूबर में 4, 6, 11, 13, कोलकाता- अमृतसर जंक्शन दुर्गाणा एक्सप्रेस 12357 को अक्टूबर में 3 7,10 व 14 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस दुर्गाणा एक्सप्रेस 12358 को अक्टूबर में 5, 9,12 व 16 को रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार नागपुर-अमृतसर 22125 को 30 सितंबर को, अमृतसर- नागपुर 22126 को 2 अक्टूबर, अमृतसर- कोरबा 18238 को 23 से 30 सितंबर तक, दुर्ग- उधमपुर एक्सप्रेस 20847 को 27 सितंबर, उधमपुर-दुर्ग 20848 को 28 सितंबर को रद किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें