Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10000 रुपए, 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी…राजस्थान में घोषणापत्र में कांग्रेस के बड़े वादे

November 21, 2023

महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10000 रुपए, 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी…राजस्थान में घोषणापत्र में कांग्रेस के बड़े वादे

नेशनल डेस्क: राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी किया जिसमें उसने किसानों को दो लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण देने, स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून लाने तथा युवाओं को पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियों सहित 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है। कांग्रेस ने कहा है कि वह छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को पांच लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।

 

कांग्रेस ने लगाई वादों की झड़ी

घोषणा पत्र में, प्रदेश में जाति जनगणना करवाने तथा मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर की राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का भी वादा किया गया। राज्य में कांग्रेस की सरकार पुन: बनने पर ‘चिरंजीवी स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा’ की राशि 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की जाएगी। परिवार की एक महिला सदस्य को साल में 10000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी और पांच साल में कुल 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया कार्ड बनाया जाएगा।

 

चुनावी वादे की घोषणा करते हुए गहलोत ने कहा कि ‘‘ हम वही वादे करते हैं जो पूरा कर सकते हैं। पांच साल में हम युवाओं को 10 लाख नौकरियां देंगे। उसमें से चार लाख नौकरियां सरकारी होंगी।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार फिर राज्य में कांग्रेस की सरकार आएगी। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा तथा वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें