Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा; सोनम ने ही भाड़े के गुंडे बुलाकर करवाई पति की हत्या : DGP Meghalaya

June 9, 2025

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा; सोनम ने ही भाड़े के गुंडे बुलाकर करवाई पति की हत्या : DGP Meghalaya

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले का खुलासा हो गया है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्याकांड में उसकी पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी की ओर किराए पर बुलाए गए लोगों ने की। उन्होंने बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शशांकासन से कम करें चिंता और गुस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें