Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidhu Moose Wala हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता, गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को India लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाें की टीम हुई रवाना

July 31, 2023

Sidhu Moose Wala हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता, गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को India लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाें की टीम हुई रवाना

नई दिल्लीः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली हैं। गैंगस्टर सचिन विश्नोई को भारत लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो गई है और अगले 2 दिन में अजरबैजान से सचिन विश्नोई को सुरक्षा एजेंसियां उसका प्रत्यर्पण कर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। बता दें कि सचिन बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भांजा हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन पहले दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर फरार हुआ था।

गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को हाल ही में अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था। सचिन ने भारत में रहकर ही मूसेवाला की हत्याकांड की प्लानिंग की और फिर दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था। वहीं NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के ही प्रमुख सहयोगी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्रम बराड़ को संयुक्त अरब अमीरात से भारत निर्वासन के बाद गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें