Site icon Dainik Savera Times

बड़ा ट्रेन हादसाः 20 लोगों की गई जान, जानें 100 से भी ज्यादा हुए…

ढाकाः बांग्लादेश में सोमवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना तब हुई जब चटोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार अपराह्न् करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई। बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहाँ सिकदर ने कहा, मलबे से अब तक कई शव बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  होटल के कमरा नंबर 209 में प्रेमी संग ठहरी युवती…जानें क्या हुआ आगे

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं। भैरब रेलवे थाने के एक अधिकारी के हवाले से एक न्यूज ने कहा कि क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे कई लोग फंसे हुए हैं। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ।

Exit mobile version