Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईद-बकरीद पर स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी, जन्माष्टमी-रामनवमी पर अवकाश नहीं…बिहार में 2024 का कैलेडर जारी

November 28, 2023

ईद-बकरीद पर स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी, जन्माष्टमी-रामनवमी पर अवकाश नहीं…बिहार में 2024 का कैलेडर जारी

नेशनल डेस्क: बिहार के शिक्षा विभाग की ओर से 2024 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है जिसको लेकर बवावल खड़ा हो गया है। बिहार सरकार ने हिन्दू तीज त्यौहारों पर होने वाली छुट्टियों को या तो रद्द कर दिया या फिर छुट्टी के दिनों की संख्या को कम कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा विभाग की ओर जारी कैलेंडर को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

 

हिन्दू पर्व-त्यौहारों की छुट्टियों में बदलाव

हिन्दू पर्व-त्यौहारों की छुट्टियों जैसे- शिवरात्रि, रामनवमी, श्रावण की अंतिम सोमवारी, तीज, जिउतिया, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश को खत्म कर दिया है। होली, दुर्गापूजा, दीवाली, छठ आदि त्योहार के अवकाश के दिनों को कम कर दिया गया है। वहीं, गुरु गोविंद सिंह जयंती, रविदास जयंती व भीमराव आंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित किया गया है।

 

मुस्लिम त्यौहारों पर छुट्टियों की भरमार

सरकार स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। अगले साल मुहर्रम, बकरीद, ईद की छुट्टियों के दिनों को बढ़ाया गया है। ईद और बकरीद पर हमेशा दो दिन की छुट्टी होती थी, लेकिन अब तीन दिन होगी। 2023 में पहली बार मोहर्रम पर 1 दिन की छुट्टी घोषित हुई थी, इसे 2024 में बढ़ाकर 2 दिन कर दिया गया है।

 

होली-दिवाली की छुट्टियां कम

2023 में होली पर अवकाश 3 दिन का था, लेकिन 2024 में इसे 2 दिन कर दिया गया है। दुर्गा पूजा की छुट्टी भी अब 6 दिन की जगह केवल 3 दिन होगी। दीपावली से लेकर छठ तक पहले 8 दिनों की छुट्टियां होती थी। अब यह छुट्टी केवल चार दिन होगी।

 

1 महीने की होगी गर्मी की छुट्टी

अंबेडकर जयंती और रविदास जयंती के दिन भी अवकाश रहेगा। इसी के साथ गर्मी की छुट्टियों को भी 20 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है। इतना उलटफेर के बाद भी साल 2024 में भी कुल छुट्टियों की संख्या 60 ही रहेगी। किसी जिले में जुमा के मौके पर जिलाधिकारी की अनुमति से अतिरिक्त छुट्टी घोषित की जा सकती है।

 

ग्रीष्मावकाश 2024 में सिर्फ विद्यार्थियों के लिए होगा। प्रधानाध्यापक, अध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय आएंगे एवं अन्य शैक्षणिक, प्रशासनिक, कार्यालीय कार्य निष्पादित करेंगे। इस दौरान अभिभावक शिक्षक बैठक कई तिथियों में होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें