Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar : AIMIM के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

February 13, 2024

Bihar : AIMIM के जिला अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिला के ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अब्दुल सलाम एक शख्स के साथ सोमवार की रात करीब नौ बजे बाइक से तुरकाहा पुल की तरफ से गोपालगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार दो अपराधियों ने तुरकाहा पुल के समीप उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पूर्व मुखिया को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में देर रात इलाज के क्रम में इनकी मौत हो गई।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें