Bihar Assembly Elections 2025 पटना: बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग द्वारा राज्य में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision) का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार 65 लाख से अधिक पुराने और अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं।
ऐसे में हर मतदाता के लिए जरूरी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल है या नहीं। अच्छी बात यह है कि यह प्रक्रिया अब बेहद सरल हो चुकी है। आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
वेबसाइट के जरिए नाम कैसे चेक करें?
1. EPIC नंबर से चेक करें:
चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाएं।
राज्य और EPIC नंबर (वोटर ID नंबर) दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर “सबमिट” पर क्लिक करें।
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है, तो स्क्रीन पर पूरी डिटेल सामने आ जाएगी।
2. विवरण के आधार पर चेक करें (Details से):
https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं।
“Search by Details” विकल्प चुनें।
राज्य, भाषा, नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला आदि जानकारी भरें।
कैप्चा भरने के बाद “सर्च” बटन पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर से नाम कैसे खोजें?
अब आप अपने मोबाइल नंबर से भी वोटर लिस्ट में नाम खोज सकते हैं:
https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं।
“Search in Electoral Roll” में “Search by Mobile” विकल्प चुनें।
राज्य और भाषा चुनें, फिर मोबाइल नंबर दर्ज करें।
OTP वेरीफाई करें और स्क्रीन पर नाम देखें।
Voter Helpline App से भी कर सकते हैं चेक
अगर आप मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो:
गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ‘Voter Helpline’ App डाउनलोड करें।
इंस्टॉल करने के बाद ऐप खोलें और EPIC नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
ऐप में भी राज्य, जिला और अन्य विवरण भरकर आप अपना नाम खोज सकते हैं।
क्यों जरूरी है वोटर लिस्ट में नाम होना?
चुनाव में मतदान करने के लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना अनिवार्य है। नाम न होने पर आप मताधिकार से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जल्द से जल्द अपना नाम जांच लें और अगर कोई त्रुटि है या नाम नहीं है, तो समय रहते सुधार कराएं या नया रजिस्ट्रेशन करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...