Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार विधानसभा की तारीखों का आज होगा एलान! शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

October 6, 2025

बिहार विधानसभा की तारीखों का आज होगा एलान! शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग द्वारा बड़ा ऐलान किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है, जिसमें यह साफ हो जाएगा कि चुनाव कितने चरणों में होंगे, मतदान की तिथियाँ क्या होंगी और नतीजे कब आएंगे।

विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को होगा पूरा

गौरतलब है कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को इससे पहले नई सरकार चुनने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राजनीतिक हलकों में बीते कुछ हफ्तों से चुनाव की संभावित तारीखों को लेकर चर्चाएं तेज थीं, जिन पर अब आज विराम लगने वाला है।

छठ पर्व के बाद मतदान कराने की मांग

राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के समक्ष छठ महापर्व (25 से 28 अक्टूबर) के बाद मतदान की मांग की है। उनका तर्क है कि इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कामकाजी लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना रहती है। आयोग इस सुझाव पर गंभीरता से विचार कर चुका है।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather Update: राज्य के 13 जिलों में मूसलधार बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

चुनाव की तैयारियों की व्यापक समीक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त एस एस संधू और विवेक जोशी ने हाल ही में पटना का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने छह राष्ट्रीय और छह राज्य स्तरीय दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुनाव संबंधी तैयारियों पर चर्चा की।

इस बैठक में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 करने के प्रस्ताव का राजनीतिक दलों ने स्वागत किया। इससे मतदान केंद्रों पर भीड़ कम होगी और मतदाताओं को सुविधाजनक अनुभव मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें