नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज अपना दूसरा उम्मीदवारों का पैनल जारी कर दिया है। पार्टी ने अब तक के सभी 101 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि नई सूची में चार मुस्लिम चेहरों को शामिल कर पार्टी ने एक अहम सामाजिक और राजनीतिक संकेत देने की कोशिश की है।
दूसरी सूची में 44 नाम, पहली में थे 57 उम्मीदवार
पार्टी की ओर से जारी की गई इस दूसरी सूची में कुल 44 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। इससे पहले जेडीयू ने अपनी पहली सूची में 57 नामों का ऐलान किया था। दोनों सूचियों को मिलाकर अब जेडीयू ने अपनी सभी 101 सीटों के लिए उम्मीदवारों को फाइनल कर दिया है।
समाजिक संतुलन साधने की रणनीति
दूसरी सूची में जिन चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिला है, उससे यह साफ झलकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू इस बार सामाजिक समीकरणों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। अल्पसंख्यक समुदाय को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने यह संकेत दिया है कि उसका लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। pic.twitter.com/tyyWbcegeK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...